सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के पार, निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

मुंबई। घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद तेजी आई और सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद 339.51 अंक चढ़कर 79,013.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली ने उछाल में अहम योगदान दिया। निफ्टी भी 97.6 अंक चढ़कर 23,966.40 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। 

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,535.43 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया