अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2019

मुंबई। चीन के सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की अमेरिका की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूट गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच अमेरिका और चीन के व्यापारिक तनाव बढ़ने से बाजार की धारणा पर असर पड़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 333.32 अंक यानी 0.90 प्रतिशत गिरकर 36,685 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 105.15 अंक यानी 0.96 प्रतिशत लुढ़ककर 10,874.85 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प सर्वाधिक 2.78 प्रतिशत की गिरावट में रही। इसके अलावा वेदांता, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाटा स्टील भी गिरावट में रहीं।

हालांकि भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयर मजबूती में रहे। इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 462.80 अंक यानी 1.23 प्रतिशत तथा निफ्टी 138 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट में रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि नया शुल्क एक सितंबर से प्रभावी होगा।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बावजूद सोना स्थिर, चांदी फिसली

इस बीच, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,056.55 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांग कांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहा था। अमेरिका का वाल स्ट्रीट भी बृहस्पतिवार को गिरावट में रहा।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद