शेयर बाजार की सपाट शुरूआत, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख में हुई लेकिन बाजार इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और जल्द ही गिरावट में चला गया।सूचकांक में शामिल प्रमुख शेयरों एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट से सूचकांक 150 अंक से अधिक गिर गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30- शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 158.99 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 48,531.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 59.50 अंक यानी 0.40 प्रतिशत गिरकर 14,637 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में सबसे ज्यादा गिरावट में रहा, वहीं ओएनजीसी, बजाज आटो, मारुति, टीसीएस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट रही। इसके विपरीत एशियन पेंट्स, डा. रेड्डीज लैब, टीसीएस, सन फर्मा और हिन्दुस्तान युनिलीवर के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: Black fungus का बढ़ रहा खतरा, सरकार ने दवा के उत्पादन में वृद्धि करने को कहा

घरेलू बाजारों में कोविड-19 के आंकड़े अभी भी ऊंचे बने हुये हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है।अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्थिति के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के कंपनी परिणाम नीचे रह सकते हैं। एशिया के अन्य बाजारों की यदि बात की जाये तो शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में मघ्यान्ह तक सकारात्मक रुख रहा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 0.42 प्रतिशत घटकर 66.77 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य