लाल निशान पर खुला आज का शेयर बाजार, 154 अंक टूटा सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

मुंबई। इन्फोसिस, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में भारी बिकवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 से अधिक अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.21 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 49,338.11 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.45 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 14,517.40 अंक पर कारोबार कर रहा था। कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर