By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020
मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआत गिरावट से हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील जैसे कुछ बड़ शेयरों में बिकवाली के दबाव से बीएसई30 सेंसेक्स प्रारंभ में 150 अंक से ज्यादा नीचे चला गया था। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेत से भी स्थानीय बाजार प्रभावित रहा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 173.47 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिर कर 40,512.03, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का50 शेयरों निफ्टी 47.20 अंक यानी 0.40 प्रतिशत नीचे खिसक कर 11,883.15 पर चाल रहा था। रिलायंस में शुरुआत में दो प्रतिशत तक गिरावट देखी गयी।