पश्चिम एशिया संकट, विदेशी कोषों की निकासी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 572 अंक टूटा

By रेनू तिवारी | Mar 06, 2026

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार की जा रही भारी बिकवाली ने निवेशकों के उत्साह पर पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में Social Media पर लगेगा Ban, Siddaramaiah सरकार का बच्चों के लिए बड़ा फैसला

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.17 प्रतिशत गिरकर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,752.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा

Guwahati में हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi, CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन