सेंसेक्स में 66 अंकों की गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 66 अंक नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर धारणा के बीच कारोबार समाप्त होने से ठीक पहले वित्तीय और धातु शेयरों में बिकवाली से बाजार में नरमी आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 66.23 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 52,586.84 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.40 अंक यानी 0.10 प्रतिशत टूटकर 15,763.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार कारोबार के दौरान बाजार ज्यादातर समय सीमित दायरे में रहा। कमजोर वैश्विक रुख के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup

Jamui Case: छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान