सेंसेक्स में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

मंबई।  प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट हुई। वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों के रसातल में चले जाने के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और आईटी शेयरों में नुकसान देखने को मिला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सूचकांक 30,634.41 के निचले स्तर तक जाने के बाद 822.45 अंक या 2.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,825.55 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 235.05 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरकर 9,026.80 अंक पर पहुंच गया।

 सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की गिरावट मारुति के शेयरों में देखने को मिली। उसके बाद टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी का स्थान रहा। दूसरी ओर सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एशियन पेंट्स और आईटीसी में तेजी आई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 59.28 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,648 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 4.90 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 9,261.85 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सकल आधार पर 265.89 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में बिकवाली के बाद घरेलू बाजार में गिरावट आई और कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

प्रमुख खबरें

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna