शेयर बाजार की नरम शुरूआत, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक गिरकर खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

मुंबई।  शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत नरम रही। सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक गिरकर खुला। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे प्रमुख शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा। बीएसई सेंसेक्स 34,010.86 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद सुबह के कारोबार में 214.42 अंक यानी 0.63 प्रतिशत घटकर 34,032.63 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 57.90 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट से 10,058.25 अंक पर चल रहा है। सन फार्मा का शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहा। यह दो प्रतिशत तक गिर गया।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया