By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और एचडीएफसी बैंक तथा टीसीएस जैसे बड़े शेयरों के नुकसान में जाने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 667 अंक टूट गया। विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी है जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 666.85 अंक गिरकर 57,244.83 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 196.55 अंक गिरकर 17,196.05 पर आ गया। सेंसेक्स में एम ऐंड एम, डॉ. रेड्डीज, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।