शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स करीब 600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

मुंबई।वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ने के बीच आईटी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में कमजोरी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में लगभग 600 अंक की गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि रुपये के कमजोर होने से भी घरेलू शेयर बाजारों पर असर पड़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 597.2 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,723.08 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 176.30 अंक या 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 16,301.80 पर आ गया।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus