शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 18,200 से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और सभी ओर से बिकवाली के भारी दबाव के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 434.59 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,800.71 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.10 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,146.70 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.49 प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 India Updates | 24 घंटों में भारत ने 2,64,202 नए मामले दर्ज, 315 लोगों की गयी जान

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,257.80 अंक पर बंद हुआ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,390.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत गिरकर 84.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच