सेंसेक्स 61 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मामूली लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

मुंबई। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को अपना ज्यादातर शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह 61 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 478 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 61.13 अंक या 0.16 प्रतिशत के लाभ के साथ 38,470.61 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक या 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 11,269 अंक पर बंद हुआ। 

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 214 अंक टूटा, निफ्टी 11,300 अंक से नीचे आया

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने बुधवार को कहा कि वह अपने तेजी से वितरण वाली आपात वित्त सुविधा के तहत कम आय और उभरते देशों को 50 अरब डॉलर उपलब्ध कराएगा। ये देश संभावित रूप से कोरोनावायरस की मदद से समर्थन मांग सकते हैं। चीन का शंघाई, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार एक प्रतिशत तक के नुकसान में थे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह