हरे निशान पर खुला आज का शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 600 अंक की छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक चढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर ऊंचाई पर पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 668.36 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 51.199.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 192.55 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 15,116.80 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से बीते सप्ताह तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

सेंसेक्स में सबसे अधिक 10 प्रतिशत की तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी और बजाज ऑटो लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 117.34 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 50,731.63 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 28.60 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,924.25 बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,461.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 59.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं