584 अंक उछलकर 51,025 पर बंद हुआ सेंसेक्स, बैंकों के शेयर चमके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 584 अंक उछलकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ।वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 प्रतिशत मजबूत होकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.20 अंक यानी 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 15,098.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में कोटक बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टीसीएस में भी तेजी रही।

प्रमुख खबरें

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें