Sensex में 900 अंकों का जबरदस्त उछाल, इन Stocks ने कराई Investors की बंपर कमाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2026

स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 633 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 197 अंक के लाभ में रहा। कच्चे तेल के दाम में हल्की नरमी और दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में मजबूत रुख से बाजार में तेजी रही। तीस शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 929.38 अंक तक चढ़ गया था। इसी प्रकार, पचास शेयर पर आधारित एनएसई निफ्टी 196.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 अंक पर बंद हुआ।

हालांकि अस्थिरता बनी हुई है। निफ्टी की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और सत्र के अधिकतर समय तक सकारात्मक रुख बना रहा। हालांकि, अंतिम घंटों में मुनाफावसूली से कुछ बढ़त कम हुई।’’ उन्होंने कहा कि आईटी शेयर में तेजी रही और बाजार में जारी बढ़त में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 2.39 प्रतिशत और छोटी कंपनियों से जुड़े स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक में 1.59 प्रतिशत की तेजी आई। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर तनाव का जारी रहना, रुपये की विनिमय दर में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में फिर से अस्थिरता आने की आशंका बाजार के प्रतिभागियों को सतर्क रहने के लिए मजबूर कर रही है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के शोध प्रमुख (संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर अनुकूल संकेतों के कारण तीन दिनों तक मजबूत उछाल के बाद, बाजारों में सतर्कता बनी रह सकती है। इसका कारण निवेशकों की धारणा पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की निरंतर गतिविधि के प्रति संवेदनशील बनी हुई है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत टूटकर 103.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत और जापान का निक्की 2.87 प्रतिशत मजबूत हुए।

 चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 567.99 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 172.35 अंक की तेजी रही थी।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Liquor Scam: ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता Ramgopal Agarwal गिरफ्तार, ₹2,883 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

मुश्किल दौर में Brad Pitt के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल, बयां किया अपना दर्द

Jan Gan Man: आजादी का जश्न मनाते हुए झूम उठा पूरा Balochistan ! बीच-बीच में बाधा डाल रहा है Pakistan

Himachal में Monsoon का कहर: 157 जानें गईं, 886 करोड़ का नुकसान; जानमाल पर भारी संकट