आज भी बढ़त पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

मुंबई।बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 से अधिक अंक चढ़ गया। विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से बाजार में तेजी का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत में 200 से अधिक अंक चढ़कर 35,116.22 अंक का स्तर छूने के बाद 145.74 अंक यानी 0.42 प्रतिशत ऊंचा रहकर 35,057.06 अंक पर रहा।इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी इस दौरान 46.15 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 10,357.35 अंक रहा। बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में पांच प्रतिशत के आसपास वृद्धि के साथ इंडसइंड बैंक सबसे शीर्ष पर रहा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल