सेंसेक्स 57 हजार के पार, निफ्टी 17,000 के करीब पहुंचा; भारती एयरटेल के शेयर में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

मुंबई। विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में उछाल के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान पहली बार 57,000 के आंकड़े को पार किया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17,000 के करीब कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर 57,124.78 को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 115.53 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 57,005.29 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 24.15 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 16,955.20 पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

भारत की बिजली क्षमता 2047 तक 2000 गीगावाट के पार पहुंचेगी, सौर ऊर्जा की होगी अहम भूमिका

SC से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने FIR रद्द करने के फैसले का किया स्वागत, नड्डा बोले- छात्रों का भविष्य प्राथमिकता

Hanuman Ansh का मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान भजन वायरल, ट्रेन में गाना गाने वाले गायक Suneel Lodhi को मिली नई पहचान

Famous Temple: देश के 10 Famous Krishna Temples जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना