नरमी के साथ खुला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2019

मुंबई। एशियाई बाजारों में सोमवार को शुरुआत नरमी के साथ होने का भारतीय शेयर बाजारों पर भी असर रहा। बंबई शेयर बाजार में भी कारोबार की शुरुआत सतर्कता के साथ कमजोर रही। अमेरिका- चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता व्याप्त रहने और हांग कांग में राजनीतिक मुद्दा और गर्माने से बाजार में नरमी रही। बंबई शेयर बाजार में कारोबार की गिरावट के साथ शुरुआत होने के बाद शुरुआती दौर में सेंसेक्स 4.57 अंक यानी 0.01 प्रतिशत नीचे रहकर 40,319.04 अंक पर रहा। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी भी 7.75 अंक नीचे रहकर 11,900.40 अंक रहा। 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में येस बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील और कोटक बैंक के शेयरों में 2.61 प्रतिशत की तेजी रही जबकि सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, वेदांता और एशियन पेंट्स में 1.43 प्रतिशत तक गिरावट रही। इससे पहले पिछले सप्ताहांत के अंतिम दिन सेंसेक्स 330.13 अंक यानी 0.81 प्रतिशत घटकर 40,323.61 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 103.90 अंक घटकर 0.86 प्रतिशत घटकर 11,908.15 अंक पर बंद हुआ। 

प्रमुख खबरें

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य