शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

मुंबई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 300 अंक से ज्यादा गिरकर खुला। वहीं निफ्टी भी 9,300 अंक के नीचे रहा। ब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के बढ़ते मामले और वृहद आर्थिक आंकड़ों की स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते निवशकों की धारणा कमजोर रही। बीएसई का 30 कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक गिरकर 31,362.96 अंक के निचले स्तर तक चला गया। बाद में इसे मामूली सुधार देखा गया और सुबह के कारोबार में यह 158.23 अंक यानी 0.50 प्रतिशत घटकर 31,527.52 अंक पर रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33 अंक यानी 0.36 प्रतिशत गिरकर 9,237.90 अंक पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 31,685.75 अंक पर और निफ्टी 9,270.90 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल हिंदूस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत गिरा। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजी का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 22.8 प्रतिशत बढ़ने से उसका शेयर तीन प्रतिशत चढ़ गया। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 493.68 करोड़ रुपये की बिकवाली की। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 52,952 हो गयी है जिनमें से 1,783 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 0.25 प्रतिशत घटकर 29.79 डॉलर प्रति बैरल रही।

प्रमुख खबरें

अविनाश साबले और पारुल चौधरी समेत आठ एथलीट बेंगलुरु साइ में स्मार्ट ट्रैक पर कर रहे अभ्यास

शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Diplomatic Update: BNP स्थापना दिवस पर भारत की शुभकामनाएं, High Commissioner ने कहा- People-to-People Ties है जरूरी

Food Processing Minister Chirag Paswan को मिला धमकी भरा लेटर, गृह सचिव से उच्च स्तरीय Investigation की मांग