सेंसेक्स,निफ्टी में चार सत्र की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच चार सत्र की तेजी के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146.64 अंक की गिरावट के साथ 81,497.75 अंक पर और एनएसई निफ्टी 47.5 अंक फिसलकर 24,933.15 अंक पर आ गया।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत चढ़कर 65.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 634.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच

सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल