सेंसेक्स,निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 132.77 अंक चढ़कर 84,537.23 अंक पर और एनएसई निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ 25,914.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। वहीं एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,077.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 2,469.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 1 February 2026 | बजट से लेकर ईरान तेल खरीद बंद करने तक- आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Union Budget 2026: हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद आधा हुआ बांग्लादेश का पैसा, क‍िसकी भरी झोली?

Abhishek Sharma के Sixer और Tilak Varma का क्लास, New Team India की World Cup में होगी बादशाहत!

Tata Steel Masters Final: खिताब के लिए भिड़ेंगे भारत के Arjun Erigaisi और लीडर Nodirbek