साल के पहले दिन को सेंसेक्स-निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर हुआ बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

मुंबई। नये साल में बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को रिकार्ड ऊंचाई पर जबकि एनएसई निफ्टी पहली बार 14,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।आईटी, वाहन और दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 117.65 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,868.98 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र है जब सूचकांक मजबूत हुआ और 22 दिसंबर से इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी आयी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.75 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 14,018.50 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन से तीसरी तिमाही में 70 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान

महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.62 प्रतिशत की तेजी आयी। हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में मुनाफावसूली के कारण क्रमश: 1.36 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की गिरावट आयी। इस बीच, जीएसटी संग्रह दिसंबर में रिकार्ड 1.15 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने और अर्थव्यवस्था में तेजी को बताता है। वर्ष 2020 में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आयी। सेंसेक्स 15.7 प्रतिशत जबकि निफ्टी 14.9 प्रतिश्त मजबूत हुआ। शेयर बाजारों में तेजी का मुख्य कारण एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) का पूंजी प्रवाह है। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने बृहस्पतिवार को 1,135.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बृहस्पतिवार को रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। पिछले साल एस एंड पी 500 सूचकांक 16.3 प्रतिशत, नैसदैक 43.6 प्रतिशत और डो जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 7.2 प्रतिशत मजबूत हुए। शुक्रवार को नये साल के मौके पर ज्यादातर वैश्विक बाजार बंद रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर