RBI की मौद्रिक नीति समिति बैठक से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

मुंबई। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के परिणाम के इंतजार में निवेशकों के सतर्कता बरतने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार सुस्ती में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.03 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट में 40,052.51 अंक पर तथा एनएसई का निफ्टी 18.20 अंक यानी 0.15 प्रतिशत नरम रहकर 12,003.45 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी के शेयर 2.91 प्रतिशत गिरावट में चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी पर RBI के आंकड़े रिपोर्ट किए जाने वाले वर्ष के हैं, ना के घटित वर्ष के: वित्त मंत्रालय

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की लिवाली से भी शेयर बाजारों पर दबाव रहा। मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने घरेलू पूंजी बाजार में 416.08 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशक भी 355.42 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान मिश्रित रुख देखने को मिला।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प