बढ़त के साथ खुला आज का शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों उछलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

मुंबई। एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 253.33 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 38,950.38 अंक और एनएसई का निफ्टी 93.45 अंक यानी 0.82 प्रतिशत बढ़कर 11,510 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और एक्सिस बैंक बढ़त वाले शेयरों में आगे रहे।इनके शेयरों में पांच प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया