रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 48000 के पार; निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

मुंबई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के बीच सोमवार को सेंसेक्स 308 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। कोविड-19 के टीके को मंजूरी से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 307.82 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,176.80 अंक पर पहुंच गया। यह इसका नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 48,220.47 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.40 अंक या 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,132.90 अंक के अपने रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 14,147.95 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 14,100 अंक के पार

भारतीय औषधि नियामक ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड और देश में विकसित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। दिसंबर में निक्की इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) बढ़कर 56.4 पर पहुंच गया है। इससे भी बाजार की स्थिति और मजबूत हुई। नवंबर में यह 56.3 पर था। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ दर्ज हुआ, जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.31 प्रतिशत बढ़कर 52.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू

Shabir Shah को अस्पताल या कोर्ट ले जाते समय न लगाएं अनावश्यक हथकड़ी: NIA Court