RBI की घोषणाओं के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 327 अंक बढ़कर हुआ बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

मुंबई। मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने की रिजर्व बैंक की घोषणा के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 327 अंक बढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के लाभ में रहने का यह लगातार सातवां दिन है। रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया है, लेकिन लचीला रुख अपनाए रखने की बात कही है। इसके बाद बाजार में लिवाली के चलते शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ बंद हुए। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के परिणामों की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो दर 4 प्रतिशत पर बनी रहेगी। वही रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा भी 4.25 प्रतिशत पर पूर्ववत रखी गई है। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 326.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत बढ़कर 40,509.49 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत