हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में आया 500 अंकों का उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021

मुंबई। एशियाई बाजारों के सकारात्मक रूख और एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 510.31 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 49,518.81 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 162.70 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 14,670 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एचयूएल में आई। इसके अलावा टाइटन, एनटीपीसी, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, नेस्ले इंडिया, पावरग्रिड, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में