बड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल, 40,345 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

मुंबई। विदेशी कोषों के प्रवाह और सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 293 अंक की छलांग के साथ दिन में कारोबार के नए रिकॉर्ड स्तर 40,344.99 अंक पर पहुंच गया। बड़ी कंपनियों इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस में तेजी के बीच सेंसेक्स नए रिकॉर्ड पर पहुंचा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 263.69 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,315.56 अंक पर चल रहा था। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.85 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,915.95 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, येस बैंक और सनफार्मा के शेयर 4.35 प्रतिशत तक के लाभ में थे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टेकएम, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर 1.09 प्रतिशत तक के नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी