मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 125 अंक उछला; निफ्टी 15,800 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

मुंबई। टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 125 अंक से अधिक चढ़ गया। बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में दोनों सूचकांक - सेंसेक्स और निफ्टी, हरे और लाल रंग के बीच झूल रहे थे। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 125.81 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 52,778.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 38.55 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 15,817.00 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता