हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 201 अंक चढ़कर 78,782 के पार पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 16.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,641 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Update (August 6, 2026) | टेक शेयरों में खरीदारी के दम पर संभला बाज़ार, सेंसेक्स 201 अंक उछला; निफ्टी 24,600 के पार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को लगातार चौथी मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा और मौद्रिक नीति का रुख तटस्थ बनाए रखा। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ब्याज दरों और नीतिगत रुख को लेकर केंद्रीय बैंक का अगला कदम आंकड़ों पर निर्भर करेगा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक में तेज गिरावट रही, जबकि चीन का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली बढ़त में था।

इसे भी पढ़ें: Sensex 152 अंक चढ़कर 78,581 पर बंद, RBI ने Repo Rate में बदलाव नहीं किया

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को अधिकांशतः गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 943.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 152.05 अंक की बढ़त के साथ 78,581 अंक पर बंद हुआ था।

वहीं, एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की बढ़त के साथ 24,624.65 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप