By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 240 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 241.95 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 52,628.14 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 81.65 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 15,771.45 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में रही। इसके अलावा मारुति सुजुकी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील भी बढ़त वाले शेयरों में शामिल थे।