सेंसेक्स 258 अंक, निफ्टी 11,600 ऊपर पर हुआ बंद, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4 प्रतिशत की उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

मुंबई। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी के साथ बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 258 अंक चढ़ गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 258.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,302.85 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.75 अंक यानी 0.72 प्रतिशत मजबूत होकर 11,604.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही।इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में बजाज ऑटो, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एल एंड टी और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और ओएनजीसी जैसी कंपनियों में गिरावट दर्ज की गयी। कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रक नीति की घोषणा से पहले वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बावजूद घरेलू बाजार में शेयर केंद्रित लिवाली और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.