आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में वृद्धि होने से, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

मुंबई,  यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में वृद्धि से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 56,721 पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 315.61 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,612.07 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128 अंक या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,970.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। एचयूएल, टेक महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस जैसे कंपनियों के शेयरों में 1.5 प्रतिशत की तेजी से सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार के दौरान मजबूती देखी गई।

प्रमुख खबरें

Squid Game स्टार Park Hae Soo दूसरी बार बने पिता, घर आया बेबी बॉय

Hemant Soren के गांव Nemra में छात्र नेता की मुहिम का विरोध, सड़क जाम

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक