बढ़ते के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,139 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला। इससे पहले, दो दिन तक घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 324.61 अंक बढ़कर 54,211.22 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 81.3 अंक चढ़कर 16,139.60 पर था। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पॉवर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी