मजबूत वैश्विक रुख से सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को कुछ प्रमुख शेयरों में हुई खरीदारी के दम पर 326.84 अंक की छलांग लगाने में सफल रहा। सेंसेक्स घरेलू निवेशकों से मिले समर्थन से 326.84 अंक यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 53,234.77 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने 394.06 अंक यानी 0.74 प्रतिशत तक की बढ़त ले ली थी। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के अंत में 83.30 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,835.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड और एसबीआई को खासा फायदा हुआ।

इसे भी पढ़ें: नजफगढ़ नाले में रहस्यमय तरीके से बड़ी संख्या में मछलियां मृत पायी गयीं : अधिकारी

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का पूंजी बाजार में बिकवाली का सिलसिला कायम है। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 2,324.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत