शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,650 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक की तेजी आई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 361.24 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 52,210.72 पर कारोबार कर रहा था, और व्यापक एनएसई निफ्टी 100.25 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 15,676.45 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टाइटन में रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एचडीएफसी, ओएनजीसी और इंफोसिस में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा