शेयर बाजार में लौटी तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 513 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

मुंबई। विदेशी पूंजी की आवक और एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच बृहस्पतिवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों में सकारात्मक शुरुआत हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 513.29 अंक चढ़कर 58,578.76 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 154.5 अंक बढ़कर 17,428.80 पर था। 

अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। दशहरा के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बंद थे। पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 1,276.66 अंक या 2.25 प्रतिशत उछलकर 58,065.47 पर बंद हुआ था। निफ्टी 386.95 अंक या 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 17,274.30 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 93.49 प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार