सेंसेक्स 660 अंक मजबूत, निफ्टी ने 14,500 का स्तर हासिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 660 अंक उछलकर बंद हुआ। वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 660.68 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,544.06 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 194 अंक यानी 1.36 प्रतिशत मजबूत होकर 14,504.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रहा। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में नतीजे चौंकाने वाले होंगे, माहौल भाजपा और तृणमूल के खिलाफ: हरि प्रसाद

हालांकि आईटी और दवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। टीसीएस के वित्तीय परिणाम की घोषणा के बाद आईटी शेयरों में लिवाली देखी गयी। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शंघाई नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता