तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 55000 के पार,रिलायंस के शेयर में आई तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

मुंबई।सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में तगड़ी बढ़त दर्ज की। तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 755.9 अंकों की जोरदार छलांग लगाते हुए शुरुआती कारोबार में 55,523.52 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 224.9 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 16,565.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक और टाइटन में जमकर खरीदारी होने से इनके शेयर चढ़ गए। एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, सोल, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक भी खासी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया