हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, RIL के शेयर 2% चढ़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

मुंबई। विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 350 अंकों से अधिक का उछाल आया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी देखनो के मिली। सेंसेक्स 34,357.30 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 366.91 अंकों या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,347.61 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 112.15 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 10,141.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में देखने को मिली। इसके अलावा ओएनजीसी, एसबीआई, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत