सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की तेजी, निफ्टी 8,200 के स्तर से ऊपर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की उम्मीद के चलते शेयर बाजार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती सत्र के दौरान 500 अंक चढ़ गया। हालांकि ऊपरी स्तर पर शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका। कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता बनी हुई है।

इसके चलते सेंसेक्स 573.07 अंकों की बढ़त के बाद तेजी से नीचे गिरा और खबर लिखे जाने तक 195.57 अंकों या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,092.66 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी शुरुआती सत्र में 8,441.25 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 39.15 अंकों या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,224.30 पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 581.28 अंकों या 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,288.23 पर बंद हुआ। निफ्टी 205.35 अंकों या 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,263.45 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सकल आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 4,622.93 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। सेंसेक्स में सबसे अधिक इंडसइंड बैंक में सात प्रतिशत की गिरावट हुई।

इसे भी पढ़ें: शहरों और नगरों में कुछ हफ़्तों के लिए सबकुछ बंद किया जाए: चिदंबरम

साथ ही एचडीएफसी, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी, पावरग्रिड, एचयूएल, ओएनजीसी और सन फार्मा में बढ़त देखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में एक कार्य बल के गठन की घोषणा की थी, जो कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों का आंकलन कर जरूरी कार्रवाई करेगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार आर्थिक पैकेज पर विचार करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगी।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश