RBI की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नीतिगत घोषणा से पहले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.44 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 40,286.11 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 34.85 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 11,869.45 पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सर्वाधिक करीब तीन प्रतिशत की बढ़त में रहा। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी के शेयर बढ़त में रहे। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में रहे।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह