बढ़त के साथ खुला शेयर बजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 15,750 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 224.95 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 52,668.66 पर कारोबार था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 62.05 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,771.45 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में दो प्रतिशत की बढ़त के साथ एचसीएल टेक सबसे आगे था, जबकि टाइटन, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Donald Trump की लोकप्रियता धड़ाम! 32% पर पहुंची Approval Rating, अमेरिकी जनता का भरोसा टूटा

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: CCTV फुटेज से सामने आया घटनाक्रम; परीक्षा हॉल से निकलने के बाद हॉस्टल में साहिल के आखिरी कदम कैद

EU Data Privacy: Location Data उल्लंघन पर Google पर 46.3 करोड़ डॉलर जुर्माना

National Film Awards 2026 | दिल्ली से बाहर पहली बार गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित