बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक ऊपर; RIL का शेयर मूल्य रिकार्ड ऊंचाई पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में ऊंची बढ़त हासिल होने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 400 से अधिक अंक चढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के शुरुआती दौर में 37,000 अंक का स्तर एक बार फिर हासिल कर लिया, इस दौरान यह 413.03 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 37,007.36 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 123.35 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 10,891.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रहा। रिलायंस का शेयर दो प्रतिशत बढ़कर अब तक के रिकार्ड स्तर 1,938.80 रुपये पर पहुंच गया।कंपनी ने कहा है कि उसने वायरलेस टैक्नालाजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी क्वालकॉम को मामूली हिस्सेदारी बेचकर 730 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर