बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स करीब 274 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ऊपर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

मुंबई।अमेरिकी बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़ोतरी के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 274 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 273.74 अंक बढ़कर 53,067.36 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 91.1 अंक बढ़कर 15,873.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: गौतम अडानी समूह ने 10.5 अरब डॉलर में खरीदा ACC और अंबुजा सीमेंट्स में होल्सिम की हिस्सेदारी

इसके विपरीत अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हई। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और शंघाई में मामूली गिरावट हुए, जबकि तोक्यो में तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 109.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 136.69 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 52,793.62 पर बंद हुआ, एनएसई निफ्टी 25.85 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,782.15 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,780.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar