सेंसेक्स 617 अंक लुढ़का, निफ्टी 17000 के नीचे फिसल कर बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

मुंबई।शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 617.26 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर गिरावट के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली के साथ बाजार नीचे आया। वैश्विक संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बाजार से निकासी जारी रहने से भी धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 617.26 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,579.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 840.28 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 218 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,953.95 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए