हरे निशान पर खुला आज का शेयर बाजार, सेंसेक्स ने पार किया 40,000 का आंकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा वैश्विक बाजारों की बढ़त के दम पर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 452.15 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 40,331.10 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 117.50 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 11,856.35 पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर तीन हजार रुपये प्रति शेयर की दर से 16 हजार करोड़ रुपये की बड़ी पुनर्खरीद की घोषणा के बाद सर्वाधिक चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी