लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, 663 अंक उछलकर पहली बार 57 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

मुंबई। शेयर बाजारों के नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 663 अंक उछलकर पहली बार 57,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 17,000 अंक के ऊपर निकल गया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और टीसीएस में लाभ के साथ बाजार में तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 57,625.26 अंक तक चला गया था।अंत में यह 662.63 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 57,552.39 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 201.15 अंक यानी 1.19 प्रतिशत चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 17,132.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 17,153.50 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार