शेयर बाजार खुलते ही 300 अंक ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों की मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 329.15 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 51,354.63 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,194.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा करीब तीन फीसदी की बढ़त में रहे। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत